• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. गाढ़ा बैरियर के पास सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
140
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

वहीं घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में रविवार को मृतका के रिश्तेदार अमरेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी बुआ सरस्वती देवी (50 वर्ष), पत्नी रामसुधार, शनिवार शाम शक्तिनगर से वापस अपने घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे कोयला लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रवण कुमार को तुरंत हिंडालको अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक कुछ दूरी पर जाकर गड्ढे में पलट गया। रविवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Previous Post

सोनभद्र. नपं अध्यक्षा ने विंध्यवासिनी किसान उत्पादन कंपनी के कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

Next Post

रेणुकूट. किलर रोड पर फिर पलटे दो ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक

Next Post

रेणुकूट. किलर रोड पर फिर पलटे दो ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. अंगीठी की चिंगारी से लगी पुआल में आग, जलकर मासूम की मौत
  • सोनभद्र. डॉक्टर ने कहा पहले FIR करो तब होगा इलाज…नाबालिक के साथ किया था दुष्कर्म
  • सोनभद्र. पुलिस नोटिस तामील कराने पहुंची तो..पांच वर्ष पूर्व शख्स की हो चुकी थी मौत
  • विंढमगंज. बेखौफ काटे जा रहे हरे पेड़… जिम्मेदार मौन
  • बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.