@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । कोटा गांव के परास पानी में विंध्यवासिनी किसान उत्पादन कंपनी लिमिटेड के द्वारा कार्यलय का उद्घाटन एवं वार्षिक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत डाला बाजार की अध्यक्षा फुलवंती कुमारी व विशिष्ट अतिथि विजय यादव, पनारी ग्राम प्रधानपति लक्ष्मण यादव, एडीओ पीपी ब्लाक चोपन राम कैलाश एफपीओ मिर्जापुर राजेश पाठक, एलआईसी के सोनू गुप्ता उदीत नारायन खरवार के रूप उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा विंध्यवासिनी किसान उत्पादन कंपनी लिमिटेड के कार्यलय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया
वहीं कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन से अधिक कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रगतिशील नवाचारी किसानो को कंपनी द्वारा सील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

जहां वक्ताओं ने किसानों को अत्यधिक कृषि उत्पादन और कृषि संबंधी जानकारी भी दी गई और कार्यक्रम में आलू मटर प्याज पालक आदि अन्य बरायटी के सब्जी का स्टाल लगाया गया था ताकि इससे प्रभावित होकर अधिक से अधिक ग्रामीण किसान जुड़कर अपनी फसल के उत्पादन में जोर दें और अत्यधिक उत्पादन कर सकें।
वहीं कार्यक्रम का संचालन दीपू शर्मा ने किया गया ।
इस दौरान आर.के अरमो, धनीराम अरमो ,हिरा लाल अरमो ,पन्ना लाल मरकाम ,राम अवध कुबेर भागीरथी संगीता राधा विनय कुमार गोंड आदि सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल रहे।