• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. बोलेरो–बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
105
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….


स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के गेट के सामने मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर रविवार की बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवारों ने युवक को म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते हैं मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के गेट के सामने मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर रविवार की बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार कुंडाडीह ग्राम पंचायत के औरहवा गांव निवासी अजय कुमार (18 वर्ष) पुत्र देवराज की मौत हो गई। अजय किसी काम से लिलासी गया हुआ था। वापस लौटते समय मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर स्थित ब्लॉक गेट के ठीक सामने रेणुकूट की ओर से आ रही बोलेरो और उसकी बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो सवार घायल युवक को तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Previous Post

सोनभद्र. क्रेशर कारोबारी की हत्या ने कानून व्यवस्था की खोली पोल- अविनाश कुशवाहा

Next Post

सोनभद्र. नपं अध्यक्षा ने विंध्यवासिनी किसान उत्पादन कंपनी के कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

Next Post

सोनभद्र. नपं अध्यक्षा ने विंध्यवासिनी किसान उत्पादन कंपनी के कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास
  • बीजपुर. श्री रामकथा के समापन पर भंडारे का आयोजन
  • बीजपुर. संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष, रघुराज सिंह महामंत्री, नई कार्यकारणी की गठन संपन्न
  • सोनभद्र. सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की दौड़; ‘रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट’ में उमड़ा उत्साह
  • चोपन. चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.