• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. किलर रोड पर फिर पलटे दो ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन देवी मंदिर के समीप किलर रोड पर एक बार फिर हादसा हो गया। देर रात करीब ढाई बजे राखढ़ लदे एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। उसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रेलर भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया।
दोनों ट्रेलर शक्तिनगर की ओर से आ रहे थे। लगातार दो वाहनों के पलटने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ और जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए क्रेनों की व्यवस्था कराई गई।

पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते ट्रेलरों को हटाने का कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे बड़े जाम की स्थिति बनने से पहले ही मार्ग खाली करा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और यातायात को सुरक्षित रूप से बहाल करा दिया गया।

Previous Post

रेणुकूट. गाढ़ा बैरियर के पास सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Next Post

सोनभद्र. क्रेशर कारोबारी की हत्या पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Next Post

सोनभद्र. क्रेशर कारोबारी की हत्या पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. अंगीठी की चिंगारी से लगी पुआल में आग, जलकर मासूम की मौत
  • सोनभद्र. डॉक्टर ने कहा पहले FIR करो तब होगा इलाज…नाबालिक के साथ किया था दुष्कर्म
  • सोनभद्र. पुलिस नोटिस तामील कराने पहुंची तो..पांच वर्ष पूर्व शख्स की हो चुकी थी मौत
  • विंढमगंज. बेखौफ काटे जा रहे हरे पेड़… जिम्मेदार मौन
  • बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.