म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में आधी रात एक बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर खाक हो गई। घटना घर के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक में आग लगने से हुई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक स्वामी बिहारी प्रसाद अपने परिवार के साथ रात करीब दस बजे सो गए थे।
देर रात लगभग एक बजे उनके कमरे में धुआं भरने लगा। दरवाजा खोलने पर उन्होंने बरामदे में खड़ी बाइक को आग की लपटों में घिरा देखा। कमरे में तेजी से काला धुआं भरने लगा, जिसके बाद बिहारी प्रसाद ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को सामने के बजाय पीछे के दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई अनंत राय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।







