@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल खड़िया खदान के ड्रग लाइन सेक्शन मे शुक्रवार को कार्य कर रहा डोजर मशीन में आग लगने से अधिकारी कर्मियों मे हड़कंप मच गया। डोजर ऑपरेटर दीपक ने कूद कर अपनी जान बचाई।
आनन फानन में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।लेकिन लगभग 50 प्रतिशत केबिन में आग लग चुकी थी।
लोगों ने बताया कि ओवरहीट के कारण डोजर में आग लगने की संभावना जतायी है।जानकारी के मुताबिक ड्रग लाइन के मार्किंग के लिए डोजर फेस साफ कर रहा था कि अचानक डोजर में आग लग गई।फिलहाल एनसीएल प्रबंधन ने कमेटी गठित कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
