• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
May 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..


परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम दुद्धी में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह के प्रयास से किया गया।

जानकारी के अनुसार 09 मई 2026 को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विभा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बुजुर्गों की ब्लड जांच, शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मल्टी विटामिन इंजेक्शन लगाए गए तथा चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार कुछ मरीजों को बॉटल (ड्रिप) चढ़ाने की व्यवस्था भी की गई।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव देते हुए नियमित जांच एवं खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें समय पर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाती हैं।

इस अवसर पर नर्स अंजली, स्टाफ वीर सिंह, सरिता देवी सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे, जिन्होंने वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वृद्धाश्रम संचालिका सविता सिंह ने बताया कि आश्रम में रहने वाले असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जाता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से बुजुर्गों को काफी राहत मिलती है और समय रहते उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार संभव हो पाता है।

Previous Post

मुख्यालय. आदर्श नगर पालिका सभागार में महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

Next Post

सोनभद्र. सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप, एसपी के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज

Next Post

सोनभद्र. सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप, एसपी के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. स्कूटी सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर स्कूटी सवार घायल
  • सोनभद्र. सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप, एसपी के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज
  • दुद्धी. वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
  • मुख्यालय. आदर्श नगर पालिका सभागार में महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
  • नन्ही उम्र में बड़ा कमाल! अकीरा बंसल बनी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, इस खेल में रचा इतिहास

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.