Last Updated:
Chetan Sharma Cricketer: भरतपुर के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है. राजस्थान से चुने गए वे इकलौते खिलाड़ी हैं. चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में चेतन अपनी तेज गेंदबाजी का दम दिखाएंगे.
भरतपुर. जिले के युवा तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की ओर से आयोजित अंडर-23 मुकाबले के लिए चेतन शर्मा को रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. खास बात यह है कि इस टीम में राजस्थान से चयनित होने वाले चेतन शर्मा इकलौते खिलाड़ी हैं. चेतन शर्मा के चयन के बाद भरतपुर के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में खुशी का माहौल है. अपनी तेज गेंदबाजी और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर चेतन ने यह मुकाम हासिल किया है.
अब चेतन शर्मा देश के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर नजर आएंगे रेस्ट ऑफ इंडिया और तमिलनाडु के बीच अंडर-23 मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. यह मुकाबला चेतन शर्मा के प्रदर्शन पर भरतपुर सहित पूरे राजस्थान की नजरें रहेंगी. चेतन के लिए यह चयन उनके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. इससे पहले भी उन्होंने घरेलू स्तर पर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है.
अब BCCI की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल होकर उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका है. भरतपुर के लोगों को उम्मीद है कि चेन्नई में होने वाले इस मुकाबले में चेतन शर्मा अपनी तेज गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन करेंगे और आगे चलकर राजस्थान के साथ-साथ देश की क्रिकेट टीम में भी अपनी जगह बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे. चेतन की इस उपलब्धि से युवा खिलाड़ियों को भी क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
कैसे होता है इस टीम के लिए चयन
बीसीसीआई की अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) टीम एक विशेष क्रिकेट टीम है, जिसका गठन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मिलाकर किया जाता है.
About the Author

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ें

