• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. कोन–विंढमगंज मार्ग के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
February 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
181
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल……


— क्षेत्रवासियों का धैर्य कभी खाली नहीं जाने देंगे : विधायक


लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े कोन विंढमगंज मार्ग8 के नवनिर्माण की दिशा में शनिवार को एक अहम कदम उठाया गया। मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व माँ सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रजवलित क़र विधि विधान से हवन पूजन किया गया
इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “लंबे समय तक खराब सड़क होने के बावजूद आप सभी ने पुनः हमें विधायक चुना, यह आपके धैर्य और विश्वास का प्रमाण है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्रवासियों का यह धैर्य कभी खाली नहीं जाने दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सड़क विकास की रीढ़ होती है और खराब सड़क से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। जनता की इस पीड़ा को वे भली-भांति समझते हैं।

विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं क्षेत्र की जनता करेगी और यदि किसी प्रकार की समस्या आएगी तो जनता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
साथ ही विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर पानी न बहने दे, जिससे आवागमन में बाधा न उत्पन्न हो और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।

इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द क्षेत्रवासियों को एक सुदृढ़ और पक्की सड़क की सौगात मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “जनप्रतिनिधियों को फूलों की माला पहनाना केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपना होता है।” उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित यह सड़क अब जल्द ही एक बेहतर और सुगम मार्ग के रूप में क्षेत्रवासियों को मिलेगी।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी क्षेत्रवासियों की पीड़ा साझा करते हुए कहा कि आप लोग वर्षों से इस खराब सड़क पर यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि जब वे कार्यक्रम में आ रही थीं तो रास्ते की खराब स्थिति को लेकर चालक से बार-बार पूछना पड़ रहा था कि कब तक पहुंच पाएंगे। यह स्थिति वास्तव में चिंताजनक है और इसका समाधान आवश्यक है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में डीसी मनरेगा सरिता सिंह, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे, सहायक विकास अधिकारी सुनील पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, सुनील जायसवाल, बंशीधर, वाचस्पति त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार नायक तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई और जल्द निर्माण पूर्ण होने की उम्मीद व्यक्त की।

Previous Post

कोन. अंतरप्रांतीय पशु तस्कर गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार, आठ गोवंश भी बरामद

Next Post

म्योरपुर. संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक जलकर खाक

Next Post

म्योरपुर. संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक जलकर खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. करसोता बूथ पर 40 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए दिया गया आवेदन
  • चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार
  • सोनभद्र. डीएम ने SIR के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. दो दिवसीय 41वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
  • What Is Bagel In Tennis: टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे सुमित नागल, फिर भी नहीं मिली जीत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.