कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल…..

थाना कोन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्जीय गिरोह के 02 तस्करों व उसके सरगना सहित 03 अभियुक्तों को 08 गोवंशो के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 08 गोवंशो सहित 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तो से पूछताछ में बताया गया कि इन पशुओ को म0प्र0 के सिंगरौली क्षेत्र से व ओबरा क्षेत्र से औने पौने दामों पर खऱीदकर वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजकर उंचे दामों पर बेचते है इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय थी ।
आज दिनांक 07.02.26 को मु0अ0सं0 23/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी परती थाना केतार जिला गढ़वा झारखण्ड व सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी पड़रछ थाना कोन जनपद सोनभद्र व इरशाद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी अकबरपुर (रोहतास) थाना जनपद रोहतास को मा. न्यायलय भेज दिया गया।
अभियुक्तगणों के कब्जे से 08 अदद गोवंश व तीन अदद मोबाईल फोन एवं 900 रुपया भी बरामद किया गया।