अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..

स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।पीड़िता ने रिश्ते में अपने चचेरा भसुर पर छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी टोला खजुरा निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की अपराह्न करीब दो बजे वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी।उसी दौरान कुछ देर बाद गांव का ही युवक विकाश पुत्र भोला वहां पहुंच गया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर बातचीत करने की बात को लेकर दबाव बनाया।महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।