• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स समाप्त कर उन्हें सस्ता किया गया- भूपेश चौबे

JK Gupta by JK Gupta
February 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । केंद्रीय बजट को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर आयोजित प्रेस वार्ता में सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, का महिला, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को या केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 का कुल बजट 53 लाख करोड़ है, बजट में 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित से किया गया है तथा फिस्कल ने डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में शिक्षा के लिए 1,39,289 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी तथा विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित क्षेत्रों में बालिकाओं हेतु छात्रावास बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी बजट रखा गया है।

जिला अस्पतालों में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर, तथा 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स समाप्त कर उन्हें सस्ता किया गया है। नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत हर जिले में बालिका छात्रावास, 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं लागू की गई हैं।

गरीबी उन्मूलन हेतु विकसित भारत ग्राम योजना में 1.51 लाख करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना में 54,916.70 करोड़, तथा शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिग वर्कर्स एवं घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

अनपरा. जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से छेड़छाड़, चचेरे भसुर पर आरोप, मुकदमा दर्ज

Next Post

सलखन. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनुदेशक शिक्षकों में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Next Post

सलखन. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनुदेशक शिक्षकों में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. करसोता बूथ पर 40 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए दिया गया आवेदन
  • चोपन. चोरी की चार दो पहिया वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार
  • सोनभद्र. डीएम ने SIR के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. दो दिवसीय 41वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
  • What Is Bagel In Tennis: टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे सुमित नागल, फिर भी नहीं मिली जीत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.