@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonnbhadra । बीते दिन राबर्ट्सगंज के ग्राम जीवार में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर रात्रि लगभग 10 बजे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध साथियों के साथ मौके पर पहुंचें।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने कहा कि सोनभद्र में आए दिन बाबा साहब कि मूर्तियों को खण्डित किया जा रहा हैं। क्या सोनभद्र पुलिस इतना कमजोर हो गईं हैं कि दोषियों को नहीं पकड़ पा रही हैं।
वहीं अमित रंजन एडवोकेट जिलाविधि सलाहकार ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान भीम आर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगी। गोपाल रंजन ने कहा कि अगर जनपद में मूर्तियों को खण्डित होने का मामला बहुत ज्यादे हो गया हैं । भीम आर्मी बहुत जल्द ही हीं आंदोलन के लिए बाध्य होगी। राहुल कुमार राव
ग्राम पंचायत जीवार के प्रधान उपस्थित रहें।