संवाददाता@बद्री प्रसाद……

राबर्ट्सगंज विकास खंड के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 52 महिला,पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर में आए सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई।
इस शिविर का उद्देश्य था ग्रामीण और पहाड़ी सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
जांच के दौरान मरीजों का एचबी,ब्लड शुगर,एचआईवी, टाइफॉइड,मलेरिया आदि का परीक्षण किया गया।अधिकांश मरीज मलेरिया, टाइफॉइड,सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाये गये।

शिविर में फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, एएनएम सुनीता विश्वकर्मा एवं सितारा देवी, स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार तथा दाई सोमरी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही।





