संवाददाता@हनीफ खान…..

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा थाना पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना करमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर जाने वाले मार्ग स्थित टोला टिनहवा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ दीपक पटेल (27) पुत्र चन्द्रशेखर पटेल, निवासी ग्राम पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना करमा में मु.अ.सं. 130/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक कृपाशंकर राम, कांस्टेबल मिथिलेश यादव तथा रिक्रूट आरक्षी आनंद तिवारी शामिल रहे।





