संवाददाता@वीरेंद्र यादव……

रविवार की सुबह विंध्यनगर से शक्तिनगर आते समय पेट्रोल पम्प के पास मोटरसायकिल सवार एवं कैम्पर में टक्कर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया| बताया जाता है की 45 वर्षीय विनोद कुमार केसरी उर्फ़ कल्लू पुत्र मोतीलाल केसरी निवासी रेलवे स्टेशन मोड़, मोती होटल विंध्यनगर से अपने घर वापस आ रहा था की अवध पेट्रोल पम्प के पास कैम्पर ने जबरजस्त टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया एवं मोटरसायकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी|

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे स्थानीय परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ जांच के बाद डॉक्टर ने बताया की बांया पैर टूट गया है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की जानकारी लेने के बाद कैम्पर को थाने में खड़ी कराकर मामले की जांच कर रही है|





