घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बुधवार रात पानी की टंकी में गिरने से मासूम बालिका की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मिझून गांव निवासी गुड़िया 4 वर्ष पुत्री रामसूरत करीब 15 दिन पहले अपने अपनी मां और बहन के साथ पेढ़गांव अपने ननिहाल आई थी। बुधवार रात घर के पास बने कोल आवास के पानी की टंकी में वह गिर पड़ी। कुछ देर उसका पता न चलने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसे टंकी में गिरा पाया। उन्होंने उसे टंकी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक बालिका केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।