• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नीट-2026; परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— परीक्षा में कुल 1614 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1480 अभ्यर्थी हुए शामिल, 91.7 प्रतिशत रही उपस्थिति


Sonbhadra । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरे दिन सतर्क रहा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अभ्यर्थियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने पूरे परीक्षा काल में व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

परीक्षा में कुल 1614 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1480 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 134 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 91.7 प्रतिशत दर्ज की गई। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज केंद्र-1 पर 480 में से 439, केंद्र-2 पर 480 में से 441, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में 360 में से 327 तथा पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज में 294 में से 273 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सदर विधायक की मौजूदगी में दुर्गंध मुद्दे पर मंथन, समाधान के लिए उठे ठोस कदम

Next Post

सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल

Next Post

सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio