• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सदर विधायक की मौजूदगी में दुर्गंध मुद्दे पर मंथन, समाधान के लिए उठे ठोस कदम

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…….


Sonbhadra। डाला नगर में लंबे समय से व्याप्त दुर्गंध की समस्या को लेकर रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदूषण विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन तथा अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को दुर्गंध की समस्या से स्थाई राहत दिलाने के लिए ठोस समाधान तलाशना रहा।

जानकारी के अनुसार डाला नगर पंचायत की चेयरमैन फुलवंती कुमारी ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की सूचना जिला प्रशासन को दी थी। हालांकि जनपद में शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशासन ने बिना अनुमति आंदोलन की अनुमति नहीं दी और अधिकारियों के निर्देशानुसार संयुक्त बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नगरवासियों ने अल्ट्राटेक से निकलने वाली दुर्गंध की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। विचार-विमर्श के बाद एक संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर कर सहमति बनाई गई, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी नियमों का पालन करने, कूड़ा परिवहन में ओवरलोडिंग रोकने, कूड़े को ढककर लाने तथा परिवहन के दौरान दुर्गंध फैलने से रोकने के उपाय सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। साथ ही समस्या की निगरानी और समाधान की प्रगति पर नजर रखने के लिए एक निगरानी टीम गठित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में ओबरा एसडीएम विवेक कुमार सिंह, प्रदूषण विभाग के एसडीओ जे.एन. तिवारी, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, अल्ट्राटेक के एडमिन हेड पीयूष शुक्ला, ईओ अखिलेश सिंह, चेयरमैन फुलवंती कुमारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में बैठक कराने की मांग पर बना असमंजस:

दुर्गंध की समस्या को लेकर नगर की राजनीति भी दो धड़ों में बंटी नजर आई। अधिकारियों की बैठक की सूचना मिलते ही चेयरमैन फुलवंती कुमारी, सुभाष पाल, आमिल बेग तथा सभासद नितेश कुमार अपने समर्थकों के साथ रामलीला मैदान में कुर्सी-मेज लगाकर बैठ गए। चेयरमैन ने मांग की कि नगर से जुड़ी समस्या पर चर्चा खुले मैदान में सभी लोगों की मौजूदगी में होनी चाहिए।

सूचना मिलने पर ओबरा एसडीएम विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए खुले स्थान पर बैठक कराने से इंकार कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन एसडीएम की सूझबूझ तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति शांत हुई। बाद में सभी लोगों को वाहनों के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय लाया गया, जहां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, भिक्षाटन कर ₹420 का चढ़ावा किया दान

Next Post

सोनभद्र. नीट-2026; परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. नीट-2026; परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio