Last Updated:
Akhilesh Yadav Meet Divyang Ragini: बलिया की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की. अखिलेश ने रागिनी को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी पढ़ाई में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि रागिनी की पढ़ाई KG से PG तक जारी रखने में हर संभव मदद की जाएगी.
अखिलेश यादव के साथ दिव्यांग रागिनी की तस्वीर.
बलिया: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी से मुलाकात की. सपा अध्यक्ष ने मिलकर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. गौरतलब होगा कि बीते दिनों बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर गांव की रहने वाली दिव्यांग रागिनी का एक पैर से स्कूल जाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
इस वीडियो पर योगी सरकार ने संज्ञान लिया था और रागिनी के पैरो के इलाज करवाने का निदेश दिया और जिलाप्रशासन ने ट्राई साईकिल कापी किताब और अन्य सहयोग दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक दिन पहले रागिनी से मुलाकात की थी. आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रागिनी से मुलाकात कर उन्हें 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी.
उन्होंने दिव्यांग रागिनी के परिजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ने पर नीरज सिंह गुड्डू को सूचित करें. उन्होंने कहा कि रागिनी की पढ़ाई-लिखाई मे KG से PG तक किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें


