• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, सात गोवंश बरामद

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल…..


— दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे थे छह गाय और एक बछड़ा, प्रयागराज से झारखंड ले जाने की थी तैयारी


थाना कोन पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो टाटा पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए। इनमें छह गाय और एक बछड़ा शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:25 बजे रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दोनों पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान गोवंश बरामद होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को कम कीमत पर खरीदते थे। इसके बाद भदोही और मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा रास्ते से गढ़वा, झारखंड ले जाकर उन्हें अधिक कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों को ले जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम, निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर (24 वर्ष) तथा संदीप राम पुत्र मंगरु राम, निवासी रजमला, थाना कोईरौना, जनपद संत रविदास नगर (भदोही) (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बृजेश कुमार के खिलाफ थाना विण्ढमगंज, सोनभद्र में वर्ष 2024 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस मामले में थाना कोन पर मु0अ0सं0 154/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त पाल, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, मुख्य आरक्षी अभिषेक यादव और आरक्षी अभिषेक सिंह शामिल रहे।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बलिया की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी से मिले अखिलेश यादव, 2 लाख की मदद, बोले- KG से PG तक पढ़ाई की चिंता नहीं

Next Post

सोनभद्र. थाना करमा में आयोजित हुआ थाना दिवस, डीएम एसपी रहे मौजूद

Next Post

सोनभद्र. थाना करमा में आयोजित हुआ थाना दिवस, डीएम एसपी रहे मौजूद

Related Posts

  • दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर
  • म्योरपुर. नई स्कूटी खरीदवाकर लौट रहा था घर, रास्ते में हादसे ने छीन ली 28 वर्षीय युवक की जिंदगी म्योरपुर. नई स्कूटी खरीदवाकर लौट रहा था घर, रास्ते में हादसे ने छीन ली 28 वर्षीय युवक की जिंदगी
  • म्योरपुर. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी; थानाध्यक्ष म्योरपुर. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी; थानाध्यक्ष
  • म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • अनपरा. आदेशों की अनदेखी कर टेंट के नीचे बिक रहे पटाखे अनपरा. आदेशों की अनदेखी कर टेंट के नीचे बिक रहे पटाखे
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement