• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. आदेशों की अनदेखी कर टेंट के नीचे बिक रहे पटाखे

JK Gupta by JK Gupta
November 7, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह…


बाजार में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसे की आशंका; एसडीएम बोले- घटना हुई तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई


दीपावली के त्योहार पर अनपरा बाजार में लगी पटाखों की अस्थायी दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। एसडीएम के निर्देशों के बावजूद कई दुकानों का संचालन टिन शेड के बजाय कपड़े के टेंट के नीचे किया जा रहा है। इससे बाजार में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

हैरानी की बात है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पटाखों की अस्थायी दुकानें टिन शेड में लगाई जानी हैं। दुकानों में कपड़े का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।इसके साथ ही प्रत्येक दुकान पर पानी से भरी बाल्टी, बालू और आग बुझाने के लिए अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था अनिवार्य है।इन इंतजामों का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव करना है।

इसके बावजूद अनपरा बाजार में कई दुकानें कपड़े के टेंट के नीचे संचालित हो रही हैं। ऐसे में यदि किसी दुकान में आग लगती है तो आसपास रखे पटाखों के कारण आग तेजी से फैल सकती है। इससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
घटना हुई तो दुकानदारों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

इस संबंध में एसडीएम दुद्धी अशोक गुप्ता ने कहा कि किसी प्रकार की घटना होने पर दुकान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पटाखों की दुकानों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया 52वां स्थापना दिवस, 150 फुट ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

Next Post

म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Related Posts

  • म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया 52वां स्थापना दिवस, 150 फुट ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया 52वां स्थापना दिवस, 150 फुट ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
  • शक्तिनगर. ओबी के बालू का अवैध परिवहन या संगठित कारोबार? शक्तिनगर में रोजाना हजारों का खेल, प्रशासन मौन। शक्तिनगर. ओबी के बालू का अवैध परिवहन या संगठित कारोबार? शक्तिनगर में रोजाना हजारों का खेल, प्रशासन मौन।
  • शक्तिनगर. ज्वालामुखी मेला परिसर में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? शक्तिनगर. ज्वालामुखी मेला परिसर में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
  • सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement