संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..

दुद्धी कस्बे के निवासी एवं आढ़ती का कार्य करने वाले लगभग 55 वर्षीय लल्लन प्रसाद का शव मलदेवा गांव स्थित जंगली बाग नर्सरी प्लांट परिसर में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी कस्बे के निवासी लल्लन प्रसाद आढ़ती का शव मलदेवा गांव स्थित जंगली बाग नर्सरी प्लांट में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों एवं परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।