• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी….


गुरुवल ग्राम पंचायत के कोलिया घाटी में शनिवार शाम करीब चार बजे ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक में सवार चालक और खलासी ने वाहन से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से चले गए। चालक और खलासी के नाम व पते की जानकारी नहीं हो सकी।

बताया गया कि ईंट लदा ट्रक कोलिया घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटी के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी ईंटें भी आसपास बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement
Advertisement

ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने के लिए भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रक में सवार चालक और खलासी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मौके पर ही पड़ा रहा। समाचार लिखे जाने तक उसे हटाया नहीं जा सका था। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. नवजात के जननांग की असामान्य बनावट से मचा हड़कंप, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

बलिया की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी से मिले अखिलेश यादव, 2 लाख की मदद, बोले- KG से PG तक पढ़ाई की चिंता नहीं

Next Post
बलिया की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी से मिले अखिलेश यादव, 2 लाख की मदद, बोले- KG से PG तक पढ़ाई की चिंता नहीं

बलिया की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी से मिले अखिलेश यादव, 2 लाख की मदद, बोले- KG से PG तक पढ़ाई की चिंता नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.