• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
February 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम में बृहस्पतिवार सुबह मगरमच्छ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ हो का रेस्क्यू कर मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया।

पेढ़ ग्राम में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण 8 फीट लंबे मगरमच्छ देख कर हैरान हो गए।मगरमच्छ मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।उसकी फुंफकार सुनकर लोग सहम गए।किसी ग्रामीण ने मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन विभाग को सूचना दी।

वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दारोगा देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अंगद, ओमप्रकाश पाल व राकेश की टीम मगरमच्छ मिलने की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची।रस्सी व बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पेढ़ गांव में पंचायत भवन के पास 8 फीट लंबा नर मगरमच्छ पकड़ा गया,जिसे मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया गया। उन्होंने अपील की है कि ग्रामीण इलाकों में नदियों, तालाबों, खेतों और झाड़ियों के पास सावधानी पूर्वक आवागमन करें।लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

Previous Post

घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत

Next Post

बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह

Next Post

बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. कथा में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया
  • दहेज उत्पीड़न मामले में पति एवं सास ससुर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस
  • कोन. शांति भंग की आशंका में सात लोगों का चालान
  • दुद्धी. कनहर सिंचाई परियोजना हेड ने नहर का किया निरीक्षण
  • म्योरपुर. बभनडीहा ग्राम पंचायत में बीज वितरण समारोह आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.