• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पानी के लिए जान जोखिम में डालकर 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……..


Sonbhadra । म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम पेयजल संकट से परेशान एक युवक के 150 फीट ऊंचे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी सोनू गुप्ता (20) पुत्र रामखेलावन गुप्ता अपने टोले में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर नाराज था। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी से क्षुब्ध होकर युवक रविवार शाम देवपहरी पहाड़ के समीप स्थित ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। टावर पर चढ़े युवक ने कहा कि जब तक ग्राम प्रधान मौके पर नहीं आएंगे और पेयजल समस्या के समाधान का भरोसा नहीं देंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान भोला सोनी का मोबाइल फोन भी बंद बताया गया।

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस, परिजन और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे। पूर्व प्रधान कृष्णा अग्रहरी सहित कई लोगों ने भी युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया।

करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद काफी समझाने-बुझाने पर युवक रात करीब आठ बजे सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है और कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है। वहीं प्रशासन ने समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल

Next Post

बीजपुर. पुर्वांचल आर्मी अनपरा ने 17 रन से लोको पायलट को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Next Post

बीजपुर. पुर्वांचल आर्मी अनपरा ने 17 रन से लोको पायलट को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio