घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने घोरावल कोतवाली, घोरावल कस्बा चौकी, शिवद्वार चौकी और उभ्भा चौकी के इंचार्जों, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के साथ मीटिंग किया और अपनी प्राथमिकताएं बताई।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। जमीन संबंधित विवादों में राजस्व विभाग के सहयोग से निपटारा कराया जाएगा।
उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश किए दिया कि वह जन सामान्य की समस्याओं को गौर से सुनें और उनसे विनम्रतापूर्वक पेश आएं। इस मौके पर घोरावल चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार, एसआई अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष राय, राजीव कुमार इत्यादि मौजूद रहे।