• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. महुली में फुटबॉल का महाकुंभ: राबर्ट्सगंज की बड़ी जीत, सेमीफाइनल में पहुंची डंडई की टीम

JK Gupta by JK Gupta
January 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता……


दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली खेल मैदान में चल रहे 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा। तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक देर शाम तक तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

दिन का पहला मुकाबला भवनाथपुर (झारखंड) बनाम राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में राबर्ट्सगंज के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागकर मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। भवनाथपुर की टीम ने भी संघर्ष करते हुए एक गोल किया, लेकिन हाफ टाइम तक स्कोर 4–1 रहा। दूसरे हाफ में राबर्ट्सगंज ने एक और गोल कर स्कोर 5–1 कर दिया। इस तरह राबर्ट्सगंज सोनभद्र ने भवनाथपुर झारखंड को चार गोल के अंतर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला डंडई (झारखंड) बनाम मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। पहले हाफ में डंडई झारखंड के 15 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी पवन सिंह ने शानदार गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 17 नंबर जर्सीधारी खिलाड़ी अंकित ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2–0 कर दिया। दोनों टीमों के लगातार प्रयासों के बावजूद स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और डंडई झारखंड ने मिर्जापुर को 2–0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

तीसरा मुकाबला महुली बी बनाम प्रतापपुर (छत्तीसगढ़) के बीच खेला गया, जो पूरे दिन का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। पहले हाफ में प्रतापपुर ने दो गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में महुली बी ने एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इसके बाद प्रतापपुर ने तीसरा गोल किया, वहीं महुली बी ने तुरंत जवाब देते हुए दूसरा गोल दागा। अंततः प्रतापपुर छत्तीसगढ़ ने महुली बी को 3–2 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
सभी मुकाबलों में रेफरी दीपक सिंह तथा लाइनमैन राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया और विजेंदर कन्नौजिया ने निष्पक्ष और सराहनीय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया,, अमित कुमार कन्नौजिया, अमरेश कुमार कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल, बुंदेल चौबे, विवेक कुमार कन्नौजिया, खेल प्रभारी दिलीप कुमार कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों की भारी भीड़ से महुली खेल मैदान दिनभर गुलजार रहा और टूर्नामेंट का उत्साह और भी बढ़ गया।

Previous Post

सोनभद्र. डायट परिसर में सरस मेले का आयोजन, स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी

Next Post

सोनभद्र. डायल-112 एवं यातायात शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक

Next Post

सोनभद्र. डायल-112 एवं यातायात शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण
  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.