@जेo केo/सोनभद्र……..

Sonbhadra । रॉबर्ट्सगंज के डायट परिसर में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसके साथ ही कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, दो दिवसीय चलने वाला यह कार्यक्रम बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है, साथ ही बाल पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया है ।
विद्यालय के बच्चे भी स्टॉल लगाएंगे, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, लोकल नित्य करमा भी इसमें आपको देखने को मिलेगा, इस मेले का उद्देश्य खरीदारी के करने के लिए लगाया गया है, स्वदेशी सामानों की बिक्री बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आमदनी को पुख्ता तौर पर और बढ़ाया जा सके यह उद्देश्य भी है, मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से किया गया है।