संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल……

शुक्रवार की सायं लगभग 4 बजे अचानक तेज गरज-तड़क के साथ हो रहे बरसात के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घर का इकलौता 8 वर्षीय बालक आवेश तिग्गा पुत्र प्पू तिग्गा की मौके पर मौत हो गई। वहीं रामनाथ उरांव (45 वर्ष) पुत्र जयदेव झुलस गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए दुद्धी भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला असनाबांध में लगभग 4 बजे अपने घर के पास मौसम खराब होने पर आवेश व रामनाथ कुछ सामान रख रहे थे कि अचानक तेज गरज-तड़क के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक आवेश तिग्गा की मौके पर मौत हो गई, वहीं रामनाथ उरांव झुलस गया।

सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि राज नारायण भारती मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज हेतु एंबुलेंस की सहायता से दुद्धी भेजा। साथ ही पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आवेश तिग्गा अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था तथा एक बहन है।परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।





