@जे0 के0……
— चोरों ने पुलिस व्यवस्था को दी खुली चुनौती

Sonbhadra। डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बाड़ी निवासी मनोज चौबे पुत्र जगदीश चौबे के मकान के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखे कीमती आभूषण और चांदी के सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान में एक हार सेट, चार कंगन, चैन, मांगटीका, करधनी, पैंजनिया, बिछिया, पायल तथा चांदी की थाली, पानदान, सुपाड़ी और नारियल सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।





