• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 26, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रवि सिंह का भव्य सम्मान, अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

JK Gupta by JK Gupta
June 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…….

Sonbhadra । विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले सोनभद्र के होनहार खिलाड़ी रवि सिंह का समाजवादी पार्टी कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में भव्य सम्मान किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड ‘बड़कू’ ने रवि सिंह को सम्मानित किया।

रवि सिंह ने यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश तथा सोनभद्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे क्वान की डो खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक हासिल किया है। इससे पहले भी उन्होंने ताइक्वांडो में थाईलैंड में कांस्य पदक तथा नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सम्मान समारोह के दौरान रवि सिंह को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड ‘बड़कू’, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश दुबे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भेंट किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, श्याम बिहारी यादव, परमेश्वर यादव, विजय शंकर जायसवाल, जिला महासचिव सईद कुरैशी, पवन पटेल, सूर्यकांत द्विवेदी, रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में रवि सिंह का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। रवि सिंह ने इस सम्मान और प्रोत्साहन के लिए अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है और वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

Previous Post

मुख्यालय. मुहर्रम पर अकीदत और सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण ढंग से निकला ताजिया जुलूस

Next Post

सोनभद्र. डाला में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए

Next Post

सोनभद्र. डाला में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. डाला में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए
  • सोनभद्र. विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रवि सिंह का भव्य सम्मान, अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यालय. मुहर्रम पर अकीदत और सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण ढंग से निकला ताजिया जुलूस
  • घोरावल. अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • चूर्क. मुहर्रम पर निकला अकीदत और सम्मान का जुलूस, भाईचारे का दिया संदेश

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. डाला में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए
  • सोनभद्र. विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रवि सिंह का भव्य सम्मान, अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.