• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जहानाबाद से भोजपुर तक गूंजा दम, भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, मिल सकती है राष्ट्रीय टीम में जगह

Admin by Admin
December 24, 2025
in खेल
0
जहानाबाद से भोजपुर तक गूंजा दम, भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, मिल सकती है राष्ट्रीय टीम में जगह
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 24, 2025, 18:16 IST

बिहार राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भोजपुर के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य पदक जीते. लक्की कुमारी और गुड़िया कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया.

जहानाबाद से भोजपुर तक गूंजा दम, भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मानजहानाबाद से भोजपुर तक गूंजा दम

भोजपुर. जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप ने भोजपुर जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया. जहानाबाद के खेल भवन में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोजपुर के भारोत्तोलकों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया.

पिछले साल की तुलना में इस बार भोजपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले. इसका नतीजा रहा कि जिले के खाते में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक आए. कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा किसी से कम नहीं है.

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी आकर्षण बनीं नेकनाम टोला निवासी संतोष सिंह की पुत्री लक्की कुमारी, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. लक्की ने एक स्वर्ण पदक के साथ एक कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ भोजपुर बल्कि पूरे बिहार में जिले का नाम रोशन किया. उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है.

सभी खिलाड़ियों ने शानदार उदाहरण पेश किया
वहीं सेमरिया निवासी राजू राय की पुत्री गुड़िया कुमारी ने भी संघर्ष और मेहनत का परिचय देते हुए एक कांस्य पदक अपने नाम किया. जगतपुर पकड़ी निवासी श्रवण कुमार सिंह के पुत्र आयुष राज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसके अलावा प्रशांत यादव ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया. सभी खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती का शानदार उदाहरण पेश किया.

खेलों की ओर प्रेरित कर रही
जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार राज्य टीम का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में 5 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. भोजपुर के इन होनहार खिलाड़ियों की सफलता न सिर्फ जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करने वाला संदेश भी देती है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

First Published :

December 24, 2025, 18:16 IST

homesports

जहानाबाद से भोजपुर तक गूंजा दम, भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

Next Post

Hardik Singh recommendation for Khel Ratna: कौन बनेगा खेल रत्न… अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, क्रिकेटरों के नाम गायब

Next Post
Hardik Singh recommendation for Khel Ratna: कौन बनेगा खेल रत्न… अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, क्रिकेटरों के नाम गायब

Hardik Singh recommendation for Khel Ratna: कौन बनेगा खेल रत्न... अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, क्रिकेटरों के नाम गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता
  • सोनभद्र. शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज

Breaking News

सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। जनपद सोनभद्र को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य...

Read moreDetails

डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@अनिल कुमार अग्रहरी...... डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाद एक विवाहिता का शव संदिग्ध...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio