• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुका शहाणे के बर्थडे पर आशुतोष ने लुटाया प्यार, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, दुआओं में मांगी लंबी उम्र

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
रेणुका शहाणे के बर्थडे पर आशुतोष ने लुटाया प्यार, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, दुआओं में मांगी लंबी उम्र

[ad_1]

Last Updated:October 07, 2026, 18:19 IST

रेणुका शहाणे आज 7 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता आशुतोष राणा ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया है. आशुतोष ने रेणुका के लिए एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उनकी अच्छी सेहत, खुशियों और लंबी उम्र की दुआ मांगी. साथ ही, उन्होंने रेणुका के नए प्रोजेक्ट ‘पंचतंत्र’ की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है.

ख़बरें फटाफट

रेणुका शहाणे के बर्थडे पर आशुतोष ने लुटाया प्यार, शेयर किया भावुक पोस्ट Zoom

जोड़ी पर जान छिड़कते हैं फैंस (फोटो साभार:Instagram@renukash710)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता आशुतोष राणा ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. आशुतोष ने रेणुका की अच्छी सेहत, खुशियों और लंबी उम्र की कामना की है. इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट के जरिए दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

रेणुका शहाणे और अभिनेता आशुतोष राणा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. इससे पहले दोनों की एनिवर्सरी पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हुई था. इसव वीडियो पर लोगों ने प्यार लुटाया था. अब रेणुका शहाणे के बर्थडे पर किए गए पोस्ट को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर किया विश

आशुतोष राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेणुका शहाणे का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रेणुका अपने नए प्रोजेक्ट ‘पंचतंत्र’ की झलक दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं. उन्होंने नथ, गहने और माथे पर बिंदी लगा रखी है. वीडियो शेयर करते हुए आशुतोष ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय उमा, परमपूज्य गुरुदेव भगवान की कृपा से आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न, सुखी, सफल रहते हुए दीर्घायु हों.’

(फोटो साभार: Instagram@ashutosh_ramnarayan)

रेणुका के नए प्रोजेक्ट के लिए कहा शुक्रिया

आशुतोष ने अपनी पोस्ट में ‘पंचतंत्र’ के निर्देशक सुहैल ततारी का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “प्रिय सुहैल ततारी भाई, पंचतंत्र के लिए आदरणीय रेणुका के साथ इस शानदार सीरीज को निर्देशित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सादर प्रणाम. आशुतोष की इस पोस्ट पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी और रेणुका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात हंसल मेहता की फिल्म ‘जयते’ के प्रीव्यू के दौरान हुई थी. पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

बता दें कि आशुतोष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरुआत में रेणुका को प्रपोज करने से हिचकिचाते थे. उन्हें डर था कि अगर उन्होंने अपने दिल की बात कह दी और रेणुका ने मना कर दिया, तो उनकी दोस्ती भी टूट सकती है. इसके बाद उन्होंने कविता के जरिए रेणुका के सामने अपनी भावनाएं रखीं. रेणुका ने भी उन्हें बताया कि वह उनसे प्यार करती हैं. दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2001 में शादी कर ली. आशुतोष ने यह भी बताया था कि उनके पिता ने उन्हें रेणुका के साथ अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने के लिए समझाया था.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2026, 18:19 IST



[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अखिलेश यादव जिस भागवत आयोजन में जा रहे अयोध्या, उस कथा में सपा नेता ने व्यासपीठ पर बरसाए नोट

Next Post

Turmeric Farming : जलकुंभी, कांग्रेस घास…हल्दी की पैदावार डबल कर देंगे ये दोनों, जानिए तरीका

Next Post
Turmeric Farming : जलकुंभी, कांग्रेस घास…हल्दी की पैदावार डबल कर देंगे ये दोनों, जानिए तरीका

Turmeric Farming : जलकुंभी, कांग्रेस घास...हल्दी की पैदावार डबल कर देंगे ये दोनों, जानिए तरीका

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement