@जेo केo/सोनभद्र…..
— बांग्लादेश में दीपूदास की हत्या को लेकर हर जगह हो रहा कड़ा विरोध

Sonbhadra । बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में देशभर में आक्रोश फैल गया है। इसी कड़ी में बुधवार को रॉबर्ट्सगंज में नरसिंह त्रिपाठी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश का परिकात्मक पुतला दहन किया और “युसूफ खान मुर्दाबाद”, “बांग्लादेश मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में झंडे व बैनर लेकर सड़कों पर मौजूद थे प्रदर्शन के दौरान रॉबर्ट्सगंज के हायडील मैदान पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से प्रदर्शन और बंगलादेश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बढ़ोली चौराहा पहुंच कर बंगलादेश का पुतला दहन किया। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा नहीं रुकी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इस अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक अपनी आवाज उठाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रांत धर्म प्रसार प्रकोष्ठ के नेता नरसिंह त्रिपाठी ने इस दौरान कहा विगत 1 वर्षों से बांग्लादेश के सरकार के इशारे पर हिन्दू समाज के भाइयों पर हमले हो रहे हैं उनको सड़को पर जिंदा जलाया जा रहा है। चौराहे-चौराहे पर निर्वस्त्र करके सड़को पर समूह बनाकर पीटा जा रहा है।
मोटा और बहनों के साथ अभद्रता की जा रही है इसके लिए पूरा हिंदू समाज आक्रोशित है पूरे देश के अंदर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता सड़कों पोर्टल का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं परीकात्मक पुतले का दहन किया जा रहा है और प्रदर्शन के दौरान यह मांग करते हैं प्रदेश और केंद्र की सरकार से की बांग्लादेश के खिलाफ ठोस निर्णय ले और बांग्लादेश के लिए जब तक संघर्ष नहीं करेंगे उनको उनकी भाषा में अगर सरकार जवाब नहीं देगी तब तक वह मानने वाले नहीं हैं ।
क्योंकि उनके स्वभाव में ही जूता खाना है जब वह जूता खाते हैं तभी ठीक होते हैं अगर सरकार मामले को लेकर चेतती है तो ठीक है नहीं तो देश का युवा बजरंग दल के नेतृत्व में बांग्लादेश के लिए भी कूच करेगा इसमें कोई दो राय नहीं है
