Last Updated:
Bhuvneshwar Kumar Comeback: मेरठ के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच से भारतीय टीम में दमदार वापसी कर रहे हैं. उनकी इस वापसी पर मेरठ के युवा क्रिकेटरों और स्थानीय कोचों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों का मानना है कि यह फैसला भले ही देर से लिया गया, लेकिन आगामी 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. भुवी आज भी युवाओं के बड़े प्रेरणास्रोत हैं.
Bhuvneshwar Kumar Comeback: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ T20 मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. खास बात यह है कि 4 साल बाद वह भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरेंगे. उनकी इस बहुप्रतीक्षित वापसी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल 18 की टीम ने मेरठ के उन युवा क्रिकेटरों से खास बातचीत की, जहां कभी भुवनेश्वर कुमार ने भी क्रिकेट की बारीकियां सीखी थीं.
टूर्नामेंट में दिखेगा जलवा
क्रिकेटर भुवनेश्वर के साथ मेरठ में शुरुआती दौर में खेलने वाले और वर्तमान समय में युवाओं को क्रिकेट से संबंधित बारीकियां सिखाने वाले कोच आशीष शर्मा ने लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी से उन्हें काफी खुशी हुई है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार एक अच्छे गेंदबाज होने के साथ-साथ एक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वह उम्मीद करते हैं कि भुवनेश्वर कुमार बेहतरीन वापसी के साथ एक बार फिर मेरठ का नाम रोशन करेंगे.
बहुत पहले मिलना चाहिए था मौका
युवा क्रिकेटर अंश ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए विशेष पहचान रखते हैं. वह मौसम और पिच की परवाह किए बिना दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने का शानदार अनुभव रखते हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस सीरीज में भी वह अपनी सटीक गति और गेंदबाजी के अनोखे अंदाज से सामने वाली टीम को परेशान करते हुए नजर आएंगे. अंश का मानना है कि उन्हें वापसी का अवसर काफी देर से मिल पाया है, लेकिन देर से ही सही, यह एक बहुत अच्छा फैसला है.
हमारे लिए प्रेरणा हैं भुवनेश्वर
रूपेश ने कहा कि चार साल बाद खेलने का अवसर मिलना भले ही देर से लिया गया फैसला हो, लेकिन यह एक बेहद शानदार और सकारात्मक निर्णय है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार अपनी दमदार गेंदबाजी के माध्यम से मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और वह सभी युवाओं के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही आने वाले समय में वर्ष 2027 में वर्ल्ड कप भी होना है, ऐसे में उनकी यह परफॉर्मेंस चयन प्रक्रिया में काफी मददगार साबित होगी.
इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका शानदार प्रदर्शन इसमें देखने को मिलेगा. बताते चलें कि भुवनेश्वर कुमार से पूरे मेरठ को काफी उम्मीदें हैं. इसी तरह से अमित ने भी कहा कि भुवनेश्वर कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत यहां तक का मुकाम हासिल किया है, इसलिए वह युवा क्रिकेटरों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ें

