बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…

अवैध रूप से संचालित दो पैथालॉजी सेंटर को जांच के दौरान मंगलवार को बीजपुर और डोडहर में नोडल अधिकारी डॉ कीर्ति आजाद म्योरपुर ने सीज कर उनके बंद दुकान के शटर पर नोटिस चस्पा किया था।कार्रवाई कर जांच टीम के वापस होने के पश्चात दोनों पैथालॉजी केंद्र के संचालकों ने सीज ताला को तोड़कर अपनी अपनी दुकानो का संचालन शुरू कर दिए।
इससे आक्रोशित होने पर लोगों ने इसकी शिकायत प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र से किया उन्होंने तत्काल मनबढ़ किस्म के पैथालॉजी केंद्र संचालित करने वाले संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
इस बाबत नोडल अधिकारी डॉ कीर्ति आजाद से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मंगलवार को दोनों पैथोलॉजी केंद्रों को सीज कर जवाब देने के लिए नोटिस उनके दुकान के शटर पर चस्पा किया गया था जो मनमानी करते हुए सीज दुकान को नियम विरुद्ध ताला तोड़कर खोल लिए हैं इसके लिए सी एम ओ के निर्देश पर दोनों पैथालॉजी केंद्र के संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी बीजपुर पुनर्वास प्रथम डॉ राणा को कहा गया।

बुधवार की अपरान्ह मनमानी करने वाले पैथोलॉजी सेंटर आरोग्य केंद्र बीजपुर और अल्फा पैथालॉजी केंद्र के विरुद्ध तहरीर देकर स्थानीय थाने में करवाई के लिए दिया गया।सी एम ओ सोनभद्र ने कहा कि अवैध रूप से संचालित कोई भी पैथालॉजी केंद्र या झोला छाप डाक्टर की दुकानों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसी कार्रवाई छापेमारी के दौरान कई बार पहले भी की गई थी जो नाम बदलकर पुनः पैथालॉजी केंद्र विभागीय संरक्षण में संचालित कर लेते हैं जो आम जन मानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।