• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hardik Singh recommendation for Khel Ratna: कौन बनेगा खेल रत्न… अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, क्रिकेटरों के नाम गायब

Admin by Admin
December 24, 2025
in खेल
0
Hardik Singh recommendation for Khel Ratna: कौन बनेगा खेल रत्न… अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, क्रिकेटरों के नाम गायब
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह का नाम इस साल मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए सुझाया गया है. जबकि युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और डेकाथलीट तेजस्विन शंकर समेत 24 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए दिए गए हैं. चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. मिडफील्डर हार्दिक टोक्यो ओलंपिक 2021 और पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. इस साल एशिया कप में गोल्ड जीतने वाली टीम में भी वह शामिल थे.

सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय से औपचारिक मान्यता मिलने के पांच साल बाद पहली बार योगासन खिलाड़ी आरती पाल का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिए दिया गया है. आरती राष्ट्रीय और एशियाई चैंपियन हैं. एशियाई खेल 2026 में योगासन को नुमाइशी खेल के रूप में शामिल किया जाएगा. चयन समिति ने बुधवार को हुई बैठक में अर्जुन पुरस्कार के लिए 21 और नाम तय किए हैं. समिति में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम एम सोमाया शामिल हैं.

Hardik Singh, Khel Ratna, arjuna award, Hardik Singh recommendation khel ratna, hockey player Hardik Singh, Hardik Singh goal keeper, Hardik Singh hockey player, Hardik Singh for khel ratna latest news, हार्दिक सिंह, खेल रत्न, गोलकीपर हार्दिक सिंह
गोलकीपर हार्दिक सिंह एकमात्र प्लेयर हैं जिनका नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया है.

उन्नीस साल की देशमुख विश्व कप जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं. शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और तेजस्विन शंकर के नाम की भी सिफारिश की गई है, जिन्होंने एशियाई खेल 2023 में सिल्वर मेडल जीता था और इस साल एशियाई चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रहे. दो बार विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता राइफल शूटर मेहुली घोष, जिम्नास्ट प्रणति नायक और भारत की नंबर एक महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के नाम की भी सिफारिश की गई है.

इस लिस्ट में कोई क्रिकेटर शामिल नहीं है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी यह पुरस्कार पाने वाले आखिरी क्रिकेटर थे, जिन्हें 2023 में सम्मान मिला था. देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेलरत्न के साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल और 25 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार के साथ 15 लाख रुपये दिए जाते हैं. पिछले साल चार खिलाड़ियों – विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और शूटर मनु भाकर को खेलरत्न से नवाजा गया था.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए सिफारिशें: मेजर ध्यानचंद खेलरत्न – हार्दिक सिंह (हॉकी). अर्जुन पुरस्कार – तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंदर (मुक्केबाजी), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर निशानेबाजी), प्रणति नायक (जिम्नास्टिक), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खोखो), रूद्रांक्ष खंडेलवाल (पैरा निशानेबाजी), एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह (नौकायन), अखिल श्योराण (निशानेबाजी), मेहुली घोष (निशानेबाजी), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती (योग), त्रिसा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेम्सियामी (हॉकी), मोहम्मद अफजल (एथलेटिक्स) और पूजा (कबड्डी).



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

जहानाबाद से भोजपुर तक गूंजा दम, भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, मिल सकती है राष्ट्रीय टीम में जगह

Next Post

who is Vivek Lakra: उधार की किट से शुरुआत, एचआईएल का सबसे महंगा खिलाड़ी, कौन हैं विवेक लाकड़ा

Next Post
who is Vivek Lakra: उधार की किट से शुरुआत, एचआईएल का सबसे महंगा खिलाड़ी, कौन हैं विवेक लाकड़ा

who is Vivek Lakra: उधार की किट से शुरुआत, एचआईएल का सबसे महंगा खिलाड़ी, कौन हैं विवेक लाकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Breaking News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio