@जेo केo/सोनभद्र……
__एन०एफ०डी०पी० https://nfdp.dof.gov.in पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन- सहायक निदेशक मत्स्य

Sonbhadra । सहायक निदेशक मत्स्य राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद मे प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह-समृद्धि योजना लागू है। जिसके अन्तर्गत एन०एफ०डी०पी० https://nfdp.dof.gov.in पोर्टल के माध्यम से जनपद सोनभद्र में मत्स्य क्रियाकलाप (मत्स्य पालन, मत्स्य विपणन, मछली पकड़ना, नाव एवं जाल आदि) से सम्बन्धित सभी व्यक्ति अपने नजदीकी सी०एस०सी० (सहज जन सेवा केन्द्र) से सम्पर्क कर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करायें एवं मत्स्य विकास से सम्बन्धित योजनाओ का लाभ उठायें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर मो0न0-7905319897 पर सम्पर्क कर, समाधान किया जा सकता है।