बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

उत्तर प्रदेश,सोनभद्र थाना बीजपुर परिक्षेत्र में पकड़े गए मवेशियों समेत वाहन पर बसंतपुर छत्तीसगढ़ की पुलिस ने कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004की धारा 4,,6,,10,पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11,, 1घ,,एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179,,1,,पंजीकृत कर कब्जे में ली गई ट्रक यूं पी 70,,एम टी 6909एवं अज्ञात वाहन चालक के प्रति करवाई कर विवेचना प्रारंभ की गई। बसंतपुर थाने को बड़ी कामयाबी मिली है।
प्रभारी निरीक्षक बसंत पुर जितेंद्र सोनी ने जरिए प्रेस विज्ञप्ति अवगत कराया कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ से यू पी जाने वाले रास्ते एक ट्रक मवेशी लदा बसंतपुर के रास्ते आ रहा है जरिए मुखबिर खास सूचना मिली तत्काल थाने के सामने बैरियर गिराकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई इसी बीच उक्त ट्रक तेज गति से आई जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकीन ट्रक बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा।
जिसका पीछा जांच कर रही पुलिस टीम ने कर लिया जो यूं पी के बीजपुर थाने के बकरिहवा में ट्रक पकड़ी गई लेकिन चालक और अन्य साथी भागने में सफल रहे। 17 मवेशियों सहित ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पांच पड़ताल जारी हैं।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि बिजपुर थाने के उप निरीक्षक दुनिया सिंह, हरिश्चंद्र और बसंतपुर थाने के प्रधान आरक्षक पंकज पोरते, आरक्षक विवेक सिंह, अनील पंडवार, रंजीत लहरें शामिल रहे।