@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 पदुम नारायण द्विवेदी का 20 दिसम्बर,2025 को पूर्वान्ह में सर्किट हाउस में आगमन होगा। राज्य सूचना आयुक्त द्वारा पूर्वान्ह 11ः40 बजे से 12ः20 बजे तक जनपद के प्रशासनिक, पुलिस, ग्राम्य विकास व अन्य विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में लम्बित अपीलों/शिकायतों की समीक्षा बैठक करेगें।
अपरान्ह 12ः30 बजे पाण्डेय परासी कमोजी रोड़ रावर्टसगंज मॉ वैष्णों मॉर्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में शामिल होगें, सर्किट हाउस चुर्क में रात्रि विश्राम करेंगें। मा0 राज्य सूचना आयुक्त 21 दिसम्बर,2025 को पूर्वान्ह 09ः00 बजे अपने गंतब्य के लिए प्रस्थान करेगें।