घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा निर्धारित संगठन सृजन अभियान की आवश्यक बैठक घोरावल नगर येजिला महासचिव एवं विधान सभा प्रभारी इनामुल हक अंसारी एडवोकेट के आवास पर सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के चुनाव में नियुक्त सोनभद्र कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में भय और डर का माहौल बना हुआ है।धर्म , जाति और समुदाय के नाम पर अन्याय अत्याचार हो रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राम राज गोंड एवं जिला महासचिव एवं प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा चिंता का विषय ये है कि देश की सबसे बड़ी न्याय पालिका यहां तक कि मुख्य न्यायाधीश पर हमले का प्रयास किया जा रहा है,दलित और अल्पसंख्यक समाज को निशाना बनाकर उन्हें पीटा जा रहा है।आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण समाज के साथ आए दिन अन्याय हो रहे हैं।
राहुल गांधी जी आज पूरे भारत के लिए उम्मीद बनते जा रहे हैं।सभा को जिला कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह, जिले के आरटीआई अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला सचिव राम लाल मौर्य,याक़ूब अली,जिला कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू पांडेय,साहबान अली,गोरेलाल,अर्जुन गुप्ता, मुहम्मद हनीफ ने संबोधित किया।बैठक में रामायरे गोंड, राजू पाठक,फूलचंद कोल,अमरेश,रोजनी देवी, आदि ब्लॉक एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।