संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर अंजनी गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप हुआ सड़क हादसा

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल के सामने शुक्रावर की रात एक बाईक सवार युवक ड्यूटी कर घर आते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसे सर, कंधे, माथे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर रूप से चोट लगी है। स्थानीय लोगो की मदद से परिजनो, पुलिस और एंबुलेस को सूचना देकर मौके से ईलाज हेतु भेजवाया गया।

परिजनो ने बताया की कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ राजू (28) पुत्र रमाकांत निवासी पिंडारी म्योरपुर क्षेत्रांतर्गत नमामी गंगे हर घर नल जल योजना में नधिरा साईट पर फिटर के पद तैनात है। छुट्टी के दौरान घर आते समय शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे अंजानी गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप बाईक से गीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचें परिजन 102 एंबुलेश की मदद से पहले म्योरपुर सी एच सी लेकर गए जहा प्राथमिक उपचार कर लोढ़ी राबर्ट्सगंज के लिए रेफर कर दिए। जहा

जहां परिजन रॉबर्ट्सगंज लोढ़ी अस्पताल ले कर पहुंचें जहा मौजूद डाक्टर जांच के बाद अन्यत्र रेफर कर दिए। इसके बाद परिजन वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां जांच पड़ताल और ईलाज चल रहा है। किसी को यह पता नही चल सका की सड़क दुर्घटना कैसे हुई।







