Last Updated:
Khatron Ke Khiladi 15 Winner: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है. टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. जानिए विनर अविनाश मिश्रा को प्राइज मनी में क्या क्या मिला और जीत के बाद क्यों इमोशनल हो गए टीवी के ये स्टार!
KKK15 के विनर बने अविनाश मिश्रा (फोटो साभार-@avinash_world)
Avinash Mishra Wins KKK 15: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ये सीजन पूरी तरह धमाकेदार रहा. डर का नया दौर थीम के साथ आए इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. कई हफ्तों तक खतरनाक और मुश्किल स्टंट्स को पार करने के बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
अविनाश ने ग्रैंड फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर यह जीत हासिल की. जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
अविनाश मिश्रा बने KKK 15 के विनर
टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी 15 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. टॉप 3 फाइनलिस्ट की रेस में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी को करारी मात दी. अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला है. इसके अलावा उन्हें यूरोप की एक शानदार ट्रिप और एक नई कार भी प्राइज में मिली है. इस सीजन में हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट को एक बाइक भी दी गई थी. शो में ऋत्विक धनजानी फर्स्ट रनर अप रहे और ओरी सेकेंड रनर अप बने.
केप टाउन में हुई शूटिंग
खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन की खूबसूरत और खतरनाक लोकेशंस पर हुई थी. इस बार शो में चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स का नया फॉर्मेट लाया गया था. इसमें शो के पुराने स्टार्स यानी चैंपियंस का मुकाबला नए कंटेस्टेंट्स यानी चैलेंजर्स से कराया गया. इस पूरे सीजन में टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने एक अंडरडॉग से मजबूत परफॉर्मर तक का सफर तय किया. उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक हैंडसम एक्टर ही नहीं बल्कि मेंटली भी काफी स्ट्रॉन्ग हैं.
View this post on Instagram

