• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जाम छलकाने के दौरान बिगड़ गई बात, सुबह-सबेरे उठ गया हाथ, मार दिया चाकू लगा कर घात, अब…

Admin by Admin
October 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जाम छलकाने के दौरान बिगड़ गई बात, सुबह-सबेरे उठ गया हाथ, मार दिया चाकू लगा कर घात, अब…


Last Updated:October 04, 2026, 22:56 IST

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने को लेकर हुई एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. अगले दिन इसी विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. घायल युवक को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर एक छोटी सी बात चाकूबाजी तक कैसे पहुंच गई.

जाम पीने में बिगड़ गई बात, सुबह-सबेरे उठ गया हाथ, मारा चाकू लगा कर घात, अब...Zoom

शराब पीने के दौरान बहस अगली सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पुलिस के लिए भी यह हैरानी का विषय है कि कैसे एक दिन पहले हुई हल्की कहासुनी अगले ही दिन इतनी हिंसक हो गई कि बात चाकू चलने तक पहुंच गई. घटना बिचलाघाट चौकी अंतर्गत बेदुआ मोहल्ले की है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उस वक्त तो मामला किसी तरह शांत हो गया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए. लेकिन, अगले दिन इसी पुरानी बात को लेकर विवाद फिर से गरमा गया. आरोप है कि बेदुआ मोहल्ले के निवासी वीरेन्द्र साहनी पर जेपी साहनी नाम के व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में वीरेन्द्र बुरी तरह घायल हो गए.

घायल को वाराणसी किया गया रेफर
खून से लथपथ वीरेन्द्र को उसके परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल बलिया लेकर पहुंचे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. फिलहाल, वीरेन्द्र का वाराणसी में इलाज चल रहा है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बिचलाघाट चौकी की टीम तुरंत सक्रिय हो गई. बलिया के क्षेत्राधिकारी नगर (CO City), सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल वीरेन्द्र की पुत्री काजल साहनी की लिखित तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है कि आखिर शराब की वह कौन सी बात थी, जिसने जेपी साहनी को इतना उकसा दिया कि उसने चाकू से हमला कर दिया. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 22:56 IST



Source link

Post Views: 8
Previous Post

KKK 15: अविनाश मिश्रा के सिर सजा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ताज, जीते 20 लाख रुपये, ट्रॉफी से चूके ऋत्विक धनजानी

Next Post

‘ये यौन उत्पीड़न से कम नहीं’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बयां किया दर्द

Next Post
‘ये यौन उत्पीड़न से कम नहीं’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बयां किया दर्द

'ये यौन उत्पीड़न से कम नहीं', 'चुट्टामल्ले' गाने के AI वीडियो पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बयां किया दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement