• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

उमेश पाल हत्याकांड: 43 महीने बाद एक्शन, शाइस्ता का ‘साया’ और 5 लाख का इनामी अरमान अब खुलेगा गुड्डू मुस्लिम का राज

Admin by Admin
October 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उमेश पाल हत्याकांड: 43 महीने बाद एक्शन, शाइस्ता का ‘साया’ और 5 लाख का इनामी अरमान अब खुलेगा गुड्डू मुस्लिम का राज


Last Updated:October 04, 2026, 23:45 IST

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के बहुचर्चित अधिवक्ता उमेश पाल और दो सरकारी गनर हत्याकांड में यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने वारदात के 43 महीने बाद 5 लाख रुपये के इनामी शूटर अरमान को बिहार की गया सेंट्रल जेल से अपने कस्टडी में लिया है. धूमनगंज पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर प्रयागराज आ चुकी है. सोमवार को उसे एडीजे एससी-एसटी कोर्ट में पेश करेगी. माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का ‘साया’ कहे जाने वाले अरमान की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस फरार बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता को लेकर कई बड़े राज उगलवा सकती है.

उमेश पाल हत्याकांड: 43 महीने बाद एक्शन, शाइस्ता का परछाई अरमान अब खोलेगा राजZoom

पांच लाख का इनामी खोलेगा उमेश पाल हत्याकांड का राज.

प्रयागराज: 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज की सड़कों पर दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स के हत्याकांड के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे और 5 लाख रुपये के इनामी शूटर अरमान बिहारी को प्रयागराज पुलिस ने आखिरकार 43 महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला है. धूमनगंज पुलिस ने उसे बिहार की गया सेंट्रल जेल से अपनी कस्टडी में ले लिया है. सोमवार को पुलिस अरमान को एडीजे एससी-एसटी (कुमार मयंक) की अदालत में पेश करेगी, जहां इस पूरे हत्याकांड का ट्रायल चल रहा है.

प्रयागराज पुलिस को लंबे समय से अरमान की तलाश थी. हाल ही में पुलिस को इनपुट मिला कि हत्या के बाद अरमान बिहार भाग गया था. 27 फरवरी 2023 से वहां फायरिंग के एक अन्य मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद है. इस पुख्ता जानकारी के बाद 30 सितंबर 2026 को धूमनगंज पुलिस की एक टीम गया जेल पहुंची. जेल में अरमान की ताजा तस्वीर और अंगूठे के निशान लेकर उसकी शिनाख्त की गई. इसके बाद 1 अक्टूबर को गया की सिविल कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर रविवार शाम पुलिस उसे लेकर प्रयागराज रवाना हो गई. अब कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी.

शाइस्ता का अंगरक्षक और गुड्डू मुस्लिम का ‘सारथी’
उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में एक खौफनाक मंजर कैद हुआ था, जिसमें बमबाज गुड्डू मुस्लिम एक बाइक के पीछे बैठकर बमबाजी कर रहा था. पुलिस जांच में सामने आया कि वह बाइक कोई और नहीं बल्कि शूटर अरमान बिहारी ही चला रहा था. इतना ही नहीं, अरमान माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का बेहद खास गुर्गा था और साए की तरह उसकी सुरक्षा में हमेशा तैनात रहता था. अरमान की गिरफ्तारी से अब शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम के छिपने के ठिकानों का सुराग मिलने की पूरी उम्मीद है.

अभी भी फरार हैं 5 लाख के इनामी और शाइस्ता परवीन
इस खौफनाक वारदात के बाद 25 फरवरी को उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद 13 अप्रैल 2024 को यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को झांसी में मार गिराया था. वहीं, 15 अप्रैल 2024 को पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की हत्या हो गई थी. फिलहाल अतीक के दो बेटे जेल में हैं और मामले का ट्रायल चल रहा है, जहां जया पाल के बयान भी दर्ज हो चुके हैं. हालांकि, पुलिस के लिए अभी भी 5-5 लाख के इनामी शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम सिरदर्द बने हुए हैं. इसके अलावा 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी (दोनों पर 25-25 हजार का इनाम) भी फरार चल रही हैं. खास बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक किसी भी आरोपी को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 23:45 IST



Source link

Post Views: 6
Previous Post

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, CBFC से हरी झंडी मिलते ही होगा ये ऐलान, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Next Post

KKK 15: अविनाश मिश्रा के सिर सजा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ताज, जीते 20 लाख रुपये, ट्रॉफी से चूके ऋत्विक धनजानी

Next Post
KKK 15: अविनाश मिश्रा के सिर सजा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ताज, जीते 20 लाख रुपये, ट्रॉफी से चूके ऋत्विक धनजानी

KKK 15: अविनाश मिश्रा के सिर सजा 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ताज, जीते 20 लाख रुपये, ट्रॉफी से चूके ऋत्विक धनजानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement