• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय के स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा; भाकपा

JK Gupta by JK Gupta
October 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र….. 


__भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सहयोगी जन-संगठनों द्वारा लंबे अरसे से लगातार उठाई जा रही आवाज और आंदोलनों का परिणाम है कि आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता हुआ प्रशस्त– आर के शर्मा

SONBHADRA । जनपद में लंबे अर्से से भाकपा और सहयोगी जन संगठनों द्वारा कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराएं जाने की मांग को संज्ञान में लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया ने प्रमुख सचिव , उच्च शिक्षा विभाग (उ.प्र.) को किया निर्देशित। यह बातें पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में एक प्रेस कांफ्रेंस के संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट उ.प्र. के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि
“बिन हवा न पत्ता हिलता है
बिन लड़ें न हिस्सा मिलता है”
कोई भी आंदोलन आम जनता से जुड़ा हो और सामयिक हो तो वह कभी न कभी जरुर सफल होता है। ऐसा ही सवाल विंध्य पर्वत मालाओं के कैमूर पहाड़ी से घिरे जनपद सोनभद्र में जहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य राज्यों व बड़े शहरों में जाना पड़ता है, और यहां का गरीब, आदिवासी व मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को धनाभाव के चलते उच्च शिक्षा के लिए शहरों के लिए नहीं भेज सकता।

आर के शर्मा ने आगे बताया कि जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराने व स्कूल मर्जर के सवाल को लेकर अभी विगत 12 अगस्त को भाकपा द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम किया गया था, इस राज्यव्यापी आंदोलन में प्रदेश की सभी जिला कमेटियों द्वारा प्रमुखता से कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराने की मांग को उठाया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में पार्टी के राज्य सचिव द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया को पत्रक दिया गया था, जिसे राज्यपाल महोदया ने गंभीरता से संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग ( उ.प्र.) को सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए निर्देशित किया है।

भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय को सोनभद्र की धरती पर स्थापित कराएं जाने तक पार्टी और सहयोगी जन-संगठनों द्वारा आम जनता को साथ लेकर आंदोलन जारी रहेगा । प्रेस कांफ्रेंस के दौरान देव कुमार विश्वकर्मा, चंदन प्रसाद, अमर नाथ सूर्य, राम जनम कुशवाहा, नागेन्द्र कुमार, सूरज वंशल आदि मौजूद रहे।

Previous Post

घोरावल. कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

Next Post

सोनभद्र. विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण हेतु मीडिया संगोष्ठी का हुआ आयोजन, मांगे सुझाव

Next Post

सोनभद्र. विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण हेतु मीडिया संगोष्ठी का हुआ आयोजन, मांगे सुझाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च
  • बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां
  • सलखन. जनपद में प्रशासनिक लापरवाही तथा घटिया गुणवत्ता की भेंट चढ़ा दिव्यांगों को मिलने वाली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना
  • अनपरा. सरस्वती विद्या मंदिर में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर
  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी

Breaking News

सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन.... -- वनाधिकार कानून लागू करने, कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना और शुद्ध पेयजल समेत कई मांगें उठाईं...

Read moreDetails

बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.... -- एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान में छात्राओं की चयन प्रक्रिया पर अभिभावकों ने लगाए गम्भीर आरोप...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio