घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…

घोरावल कस्बे में बृहस्पतिवार को हाइवोल्टेज करेंट से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घोरावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 बरई टोला निवासी फूलगेना देवी पत्नी अरविंद यादव और कुछ अन्य महिलाएं बृहस्पतिवार को दोपहर खेत पर जा रही थी। घोरावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में जटा तिवारी के घर के पीछे 11000 हाई वोल्टेज का तार गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आकर फूलगेना देवी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।रहवासियों ने बताया कि घटनास्थल पर कई दिनों से हाइवोल्टेज तार झूल रहा था। पूर्व में भी वहां हुए हादसों में कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। रहवासियों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से भी की थी, लेकिन समाधान नहीं किया गया।