कोन/सोनभद्र (मिथिलेश जायसवाल)…..
_

कोन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में हवन पूजन के साथ महानवमी का त्यौहार शुक्रवार को सम्पन्न हो गया. नव युवक दुर्गा पूजा सेवा समिति गौरासिंगा द्वारा स्थापित माँ दुर्गा के पंडाल में कन्या पूजन व हवन पूजन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया.माँ दुर्गा पूजा समिति के युवा अध्यक्ष व सपा विधान सभा सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में युवाओं की टोली द्वारा बड़े ही उत्साह से आने जाने वाले राहगीरों समेत ग्रामीणों को भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया .
