• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पूजा पंडाल में विराजे आदि शक्ति मां दुर्गा. गणेश,कार्तिकेय और सरस्वती

JK Gupta by JK Gupta
September 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
85
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)……


स्थानीय प्राचीन दूदहिया माता मंदिर प्रांगण के सामने पूजा पंडाल में विराजे आदि शक्ति मां दुर्गा गणेश,कार्तिकेय और सरस्वती की मूर्तियों को नव रात्रि के प्रथम दिन सोमवार को आचार्यों द्वारा बेदमंत्रोच्चार का उच्चारण कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वहीं बुधवार की देर सायं मां दुर्गा जगत जननी सहित अन्य देवी देवताओं के पट अनावरण अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह,संतोष सोनी,परशुराम पाल,शिव धारी गुप्ता, देव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूजा पाठ कर भव्य आरती उतारी।

पंडाल में विराजे देवी देवताओं को फूल , झालर सहित नाना प्रकार के सजावट से सजाया गया है जो आकर्षण का केंद्र बन गया है मां का भव्य स्वरूप भक्तो को मोहित कर रहा है भक्त ध्यान मग्न हो जा रहे है। पंडाल में आए भक्तजनों ने पूजा पाठ कर आरती के पश्चात माँ के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार, समाज व देश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की साथ ही अपनी मनोवांछित मुराद पूरी होने की कामना की।

पुजारी शिव कांति दुबे ने यजमान विश्राम सागर विश्वकर्मा से प्रतिष्ठापित सभी पंडाल में बिराजमान देवी देवताओं का पट अनावरण के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार से विधि विधान से पूजा अर्चना कर भव्य आरती उतारी गई।आरती के दौरान घंटा,घड़ियाल,शंख ध्वनि व मां के जयकारों की गूंज से आसपास के इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर शिवधारी गुप्ता, संतोष गुप्ता,देव कुमार यादव,राम लल्लू गुप्ता,सुनील तिवारी,परशुराम पाल सहित सैकड़ों भक्तों ने पट खुलने के पश्चात बड़े श्रद्धा,भाव से शीश नवाकर सभी के लिए मंगल कामना की।

Previous Post

म्योरपुर. श्रीरामलीला में ताड़का की डरावनी गर्जना से दर्शक हुए रोमांचित, संवादों ने मोहा मन

Next Post

चूर्क. रामलीला मैदान के पास आपसी विवाद में युवक की पीटाई, वाराणसी रेफर

Next Post

चूर्क. रामलीला मैदान के पास आपसी विवाद में युवक की पीटाई, वाराणसी रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.